• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मजदूर दिवस पर जिला प्रमुख और कलक्टर ने किया श्रमदान

बारां। मजदूर दिवस के मौके पर देलाहेड़ी गांव में सोमवार को जिला प्रमुख नंदलाल सुमन और जिला कलक्टर डाॅ एसपी सिंह ने भी श्रमदान किया। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत किए श्रमदान के दौरान सीईओ जिला परिषद रामजीवन मीणा सहित अधिकारियों व ग्रामवासियों ने श्रमदान करते हुए श्रम की महत्ता व सहभागिता को प्रदर्शित किया। अंता पंचायत समिति अन्ता की बमूलियाकलां ग्राम पंचायत के देलाहेड़ी गांव में चल रहे तालाब निर्माण के कार्य में स्थानीय प्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामवासियों ने मिट्टी निकालकर श्रमदान किया। इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ एस पी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से जन जन को लाभ होगा और गांव जल स्वावलम्बी बनेंगे। इस कार्य में प्रत्येक नागरिक श्रमदान कर अभूतपूर्व भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District leader and collector did Shramdan on Labor Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district leader and collector did shramdan on labor day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved