• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गोतस्करों से पुलिस का सामना, फायरिंग कर भागे, गोवंश बरामद, एक की मौत

अलवर। जिले में गोतस्करों के हौसले बुलंद हैं। गोतस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने के मामले थम ही नहीं रहे हैं। गोतस्करी के शक में हाल ही मॉब लिंचिंग की घटना हो चुकी है। सोमवार रात गोतस्करों ने एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। बाद में तस्कर पुलिस को गच्चा देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गोतस्करों की गाड़ी से आठ गोवंश बरामद किए। फायरिंग की वारदात सोमवार की रात गोविन्दगढ़ थाने की नसवारी गोरक्षा पुलिस की चौकी के पास हुई। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गायों से भरी टाटा-407 गाड़ी आ रही है। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। खुद को पुलिस से घिरा देख गोतस्करों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस ने तस्करों की गाड़ी को कील लगे फंटे लगाकर रोकने की कोशिश और गाड़ी का टायर फट गया। इसके बावजूद तस्कर गाड़ी को भगा ले गए। बाद में कुछ दूरी पर गोतस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी में तीन गोतस्कर थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cow smugglers confront with police, 8 cattle recovered, one killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: अलवर, गोतस्कर, पुलिस पर फायरिंग, गोवंश, मॉब लीचिंग, गोवंश मुक्त, naswari goraksha police post, alwar, gotaskar, firing on police, cow smugglers, mobs leaching, alwar police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved