• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवनानी ने केंद्रीय मंत्रियों से मिल कर योजनाओं को मंजूरी देने को कहा

Devnani asked union ministers to sanction schemes - Ajmer News in Hindi

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात कर अजमेर के लिए सुविधाएं दिलाने का आग्रह किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री महेश शर्मा ने अजमेर के नया बाजार में मल्टी स्टोरी पाकिर्ंग में अनुमति शीघ्र दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी तरह केंद्रीय खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह ने अजमेर में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री महेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने शर्मा से आग्रह किया कि अजमेर के नयाबाजार में मल्टी स्टोरी पार्किंग का मामला मंत्रालय की क्लीयरेंस के अभाव में अटका हुआ है। इस पर शर्मा ने कहा कि यह प्रकरण शीघ्र ही निस्तारित किया जाएगा। इसी तरह उन्होंने अजमेर में बनने वाले साईंस पार्क के बारे में चर्चा की। देवनानी ने उन्हें बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पांच करोड़ राशि की मंजूरी मिल चुकी है। इस पार्क के लिए 5 करोड़ की राशि अजमेर स्मार्ट सिटी योजना से दी जाएगी। यह पार्क दस करोड़ की लागत से बनेगा।शिक्षा राज्यमंत्री ने आज दिल्ली में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार राज्यवर्धन सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने सिंह को जानकारी दी कि अजमेर के जवाहर स्कूल में एक करोड़ की लागत से इंडोर खेल स्टेडियम बन रहा है। शीघ्र ही यह बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने खेल राज्यमंत्री से अजमेर में नया स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की। सिंह ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही अजमेर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृति जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Devnani asked union ministers to sanction schemes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, ajmer news, state education minister vasudev devnani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved