• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रबी की फसल के लिए नहरों में 26 से पानी छोडा जाएगा

Water will be released from 26 canals for Rabi crop - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। रबी के मौसम के लिए नहरी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए सिंचाई विभाग, पंजाब के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 26 फरवरी से 05 मार्च, 2018 तक रोपड़ हैड वर्कस से निकलने वाली नहरें (सरहिंद केनाल सिस्टम) और ब्रांचें जैसे कि बठिंडा ब्रांच, बिसत दुआब कैनाल, सिधवां ब्रांच अबोहर ब्रांच, और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरों जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें से फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माईनर जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष रहता पानी मिलेगा। सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सरहिंद फीडर में से निकलते सभी रजबाहे जो कि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिंद फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहें को जो कि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष रहता पानी मिलेगा।
सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अप्परबारी दुआब कैनाल में से निकलती सभराओ ब्रांच और इसके रजबाहोंं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि कसूर ब्रांच लोअर , मेन ब्रांच लोअर, लाहौर ब्रांच और इनके रजबाहों को क्रमवार शेष बचता पानी मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water will be released from 26 canals for Rabi crop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, chandigarh news, marc 5, out of ropar head works by canals sirhind canal system and schedule of branches, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved