• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बठिंडा हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार

Three arrested including main shooter in Bathinda murder case - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने बठिंडा रेस्तरां मालिक की हत्या के मामले में बुधवार को बलटाना में एक मुठभेड़ के बाद मुख्य शूटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर जनरल (रोपड़ रेंज) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एसएसपी संदीप गर्ग के साथ मीडिया को बताया कि शूटर की पहचान लवजीत सिंह, जबकि उसके दो साथी परमजीत सिंह और कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। यह सभी मनसा के निवासी हैं। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो 30 बोर की पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, दुकान मालिक हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की शनिवार को उस समय दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपनी दुकान के बाहर बैठे थे।
बठिंडा में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और 120-बी और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आईजीपी भुल्लर ने कहा कि बठिंडा हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के बलटाना के एक होटल में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) मोहाली की पुलिस ने जिला एसएएस नगर पुलिस के साथ मिलकर पीछा किया और होटल ग्रैंड विस्टा में उनका पता लगाने में कामयाब रहे।
पुलिस ने होटल की घेराबंदी की। जब आरोपियों ने खुद को पुलिस से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी पवन कुमार फायरिंग में घायल हो गए।
इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। आरोपी लवजीत सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल डीएसपी पवन कुमार और आरोपी लवजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three arrested including main shooter in Bathinda murder case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab police, encounter, shooter, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved