• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक बैंस ने अब भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ मोर्चा खोला, पैसे वापस करवाए

MLA Bains now opens front against corrupt patwari, get money back - Ludhiana News in Hindi

लुधियाना। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अब भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने अपने साथियों के साथ डाबा पटवारखाने में छापा मारा। वहां पटवारियों के दलालों से रजिस्टर के संबंध में लिए जा रहे पैसे वापस करवाए। इस अवसर पर विधायक बैंस ने कहा कि पटवारियों के भ्रष्टाचार से लोग आजिज आ चुके हैं। उनके पास लगातार शिकायत मिल रही थी कि पटवारी छोटे छोटे कामों के लिए पैसे ले रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पटवारघर के आसपास दलाल छोड़ रखे हैं। ये इस कारण दलालों के काम पहले होते हैं और आम जनता के काम में महीनों लग जाते हैं। बैंस ने कहा कि अकाली सरकार के समय से यह लूट चल रही है जो कांग्रेस सरकार में भी जारी है। इसे बंद करने के लिए वे खुद पटवार घरों में छापे मारेंगे। सात ही विधानसभा में भी मुद्दा उठाएंगे। पटवारखानों के बाहर उनकी तरफ से लोगों को रिश्वत न देने प्रति साइन बोर्ड लगा कर जागरूक भी किया जाएगा। उनका कहना था कि कोई पटवारी अगर किसी से रिश्वत की मांग करता है तो वह उनसे संपर्क जरूर करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Bains now opens front against corrupt patwari, get money back
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, hindi news, ludhiana, mla bainsm fightm corrupt patwari, news in hindi, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved