• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल युवक ने लगाया फंदा

कपूरथला। थाना सिटी के अंतर्गत पड़ते रोज ऐवेन्यू निवासी एक युवक ने सिविल अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र में कथित तौर पर अस्पताल स्टाफ द्वारा प्रताड़ित करने के कारण शावर से फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना सिटी पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक रजनीश दत्त के पिता व¨रदर दत्त ने बताया कि मेरा बेटा रजनीश नशे का आदि था और दिमागी तौर पर कमजोर था। उसकी नशे की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया था। फोन पर उन्हें सूचना मिली की उनके बेटे की मौत हो गई। जब अस्पताल में देखा तो रजनीश को गृह कक्ष में रखवा दिया गया था।मनोचिकित्सक डॉ. संदीप भोला ने थाना सिटी पुलिस के एसएचओ अमरनाथ को दिए अपने बयान में बताया कि रजनीश दत्त ने बाथरूम में लगे शावर में कपड़ा बांध आत्महत्या कर ली। नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल सर्बजीत सिंह , बगीचा सिंह और शाम पुरी ने बताया कि रजनीश नहाने के लिए कह कर बाथरूम में चला गया। जब वह देर समय तक बाहर नहीं आया, तो बाथरूम का दरवाजा भी खटखटाया गया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर देखा कि रजनीश का शव शावर से लटक रहा था। तीनों से मिलकर उसके शव को नीचे उतारा और उसे इमरजेंसी वार्ड में ले गए। जहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार दिन से कर रहा था स्टॉफ परेशान

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two children die after Rajbaha drown
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two children die after rajbaha drown, crime news in hindi, crime news, kapurthala news, kapurthala news in hindi, real time kapurthala city news, real time news, kapurthala news khas khabar, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved