कपूरथला। थाना सिटी
के अंतर्गत पड़ते रोज ऐवेन्यू निवासी एक युवक ने सिविल अस्पताल में बने नशा
मुक्ति केंद्र में कथित तौर पर अस्पताल स्टाफ द्वारा प्रताड़ित करने के
कारण शावर से फंदा लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना सिटी पुलिस ने 174
की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा
दिया है। युवक का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मृतक रजनीश
दत्त के पिता व¨रदर दत्त ने बताया कि मेरा बेटा रजनीश नशे का आदि था और
दिमागी तौर पर कमजोर था। उसकी नशे की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए नशा
मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया था। फोन पर उन्हें सूचना मिली की उनके
बेटे की मौत हो गई। जब अस्पताल में देखा तो रजनीश को गृह कक्ष में रखवा
दिया गया था।मनोचिकित्सक डॉ. संदीप भोला ने थाना सिटी पुलिस के एसएचओ
अमरनाथ को दिए अपने बयान में बताया कि रजनीश दत्त ने बाथरूम में लगे शावर
में कपड़ा बांध आत्महत्या कर ली। नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल सर्बजीत सिंह ,
बगीचा सिंह और शाम पुरी ने बताया कि रजनीश नहाने के लिए कह कर बाथरूम में
चला गया। जब वह देर समय तक बाहर नहीं आया, तो बाथरूम का दरवाजा भी खटखटाया
गया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर देखा कि रजनीश का शव शावर
से लटक रहा था। तीनों से मिलकर उसके शव को नीचे उतारा और उसे इमरजेंसी
वार्ड में ले गए। जहां ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चार दिन से कर रहा था स्टॉफ परेशान
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नशा
मुक्ति केंद्र में दाखिल साहिल आनंद पुत्र दलीप आनंद निवासी शेखूपुर ने
बताया कि चार दिन से रजनीश को नशा मुक्ति केंद्र का स्टॉफ प्रताड़ित करने के
साथ-साथ मारपीट भी कर रहा था। जिसके कारण दुखी होकर रजनीश ने अपनी जीवन
लीला समाप्त कर ली।
केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
रजनीश
की मौत की खबर मिली, तो बजरंग दल के नेता व कांग्रेस के वर्करों ने नशा
मुक्ति केंद्र के बाहर एकत्रित हो मनोचिकित्सक डॉ. संदीप भोला के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की। वहीं, केंद्र में दाखिल करीब 30 नौजवान भी बाहर निकलकर
वर्करो के साथ केंद्र के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
थाना सिटी
के एसएचओ अमरनाथ पुलिस बल के साथ पहुंचे। डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कोई भी
कार्रवाई न किए जाने पर बजरंग दल के प्रधान संजय शर्मा, जीवन वालिया व अन्य
कांग्रेस के वर्करों ने सुल्तानपुर लोधी रोड पर धरना लगा कर यातायात
बाधित किया। डीएसपी अमरीक ¨सह चाहल, एसएचओ अमरनाथ ने प्रदर्शनकारियों को
आश्वासन दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती
कार्रवाई की जाएगी।
आरोप बेबुनियाद
मनोचिकित्सा डॉ.
संदीप भोला ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल नौजवानों द्वारा लगाए
गए सभी आरोप बेबुनियाद है। मृतक रजनीश दत्त नशे का आदि था और उसका इलाज
किया जा रहा था। दिमागी तौर पर परेशान होने के कारण रजनीश ने आत्महत्या कर
ली।