• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिए जाने पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, किसानों के लिए वरदान है देसी गाय

On giving the status of Rajya Mata to the cow, Devendra Fadnavis said, Desi cow is a boon for farmers - Mumbai News in Hindi

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा दिया है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया। एकनाथ शिंदे सरकार के इस फैसले पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देसी गाय किसानों के लिए वरदान है, इसलिए हमने उन्हें 'राज्यमाता' का दर्जा देने का निर्णय लिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "देसी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं। हमारी सरकार ने यह फैसला किया है कि उन्हें ‘राज्यमाता’ का दर्ज दिया जाए। इसके अलावा हमने गौशालाओं में देशी गायों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने का फैसला किया है।"

सोमवार को कैबिनेट बैठक में एकनाथ शिंदे सरकार ने गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा देने का फैसला लिया। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, "प्राचीन काल से ही गाय ने इंसान के दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैदिक काल से ही गायों के धार्मिक, वैज्ञानिक और आर्थिक महत्व को देखते हुए उन्हें "कामधेनु" के रूप में संबोधित किया जाता था। राज्य के कुछ हिस्सों में देशी गायें पाई जाती हैं। इसमें लाल कंधारी, देवनी, खिल्लार, डांगी और गवलाऊ नस्ल की गायें शामिल हैं। हालांकि, देशी गायों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। कृषि में देशी गायों के गोबर और मूत्र के महत्व को देखते हुए इनकी संख्या में गिरावट चिंता का विषय है।"

इसमें कहा गया, "किसानों को देशी गायों को पालने के ल‍िए प्रेरित करने को सरकार ने यह फैसला क‍िया है। वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गायों के महत्वपूर्ण स्थान, आयुर्वेद चिकित्सा में इनकी उपयोगि‍ता, गाय के दूध व घी का मानव आहार में महत्‍व, पंचगव्य उपचार प्रणाली और गाय के गोबर व गोमूत्र की जैविक खेती में उपयोगि‍ता को ध्यान में रखते हुए देशी गायों को अब से 'राज्यमाता' कहा जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On giving the status of Rajya Mata to the cow, Devendra Fadnavis said, Desi cow is a boon for farmers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, maharashtra, assembly elections, cow, rajya mata, eknath shinde, deputy cm, devendra fadnavis\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved