• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धड़क 2 में सिद्धांत की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है त्रिप्ती डिमरी की खास तारीफ़

Siddhant best performance till date in Dhadak 2, special praise for Tripti Dimri - Mumbai News in Hindi

मुंबई। जबसे धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, सिद्धांत चतुर्वेदी लगातार चर्चा में बने हुए हैं — और इसका पूरा हक़ भी है। फिल्म में वे नीलेश के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक छोटे शहर का लड़का है, जो प्यार, फैसलों और उनके नतीजों के बीच फंसा है। सिद्धांत की यह परफॉर्मेंस न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आ रही है। इसी चर्चा को और बढ़ाते हुए उनकी को-स्टार त्रिप्ती डिमरी ने सिद्धांत की जमकर तारीफ की। त्रिप्ती ने मजाकिया अंदाज़ में कहा: "परफॉर्मेंस सच में कमाल की थी। वो बहुत ही समर्पित और ईमानदार एक्टर हैं। (हँसते हुए) हां, मुझे ऐसा कहने के लिए पैसे मिले हैं — ट्रांसफर 1 अगस्त के बाद होगा!" फिर वह गंभीर होकर कहती हैं, "उसने इस किरदार में दिल और आत्मा दोनों लगा दिए हैं। जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो तुरंत उसे कॉल करके कहा – ‘यह अब तक की तुम्हारी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है।’ और मैं दिल से चाहती हूं कि दर्शक भी यही महसूस करें। उसने नीलेश के किरदार में गहराई और सच्चाई भर दी है।” धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी सिर्फ एक मजबूत परफॉर्मेंस नहीं देते, बल्कि वो अपने अभिनय की एक नई परिभाषा पेश करते हैं। नीलेश का किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है — एक ऐसा रोल जो कम ही बार आता है और एक ऐसा अभिनय जो लंबे समय तक याद रहता है। 'धड़क 2' का पहला गाना ‘बस एक धड़क’ भी रिलीज़ हो चुका है, जिसमें सिद्धांत और त्रिप्ती की केमिस्ट्री सबसे ज़्यादा नज़र में आई।
दोनों की जोड़ी में एक फ्रेशनेस और यंग एनर्जी है, जो गाने को और फिल्म दोनों को एक नया आकर्षण देती है। इस जोड़ी की सहज केमिस्ट्री और सिद्धांत की सच्ची परफॉर्मेंस मिलकर ‘धड़क 2’ को 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Siddhant best performance till date in Dhadak 2, special praise for Tripti Dimri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, dhadak 2, siddhant chaturvedi, nilesh character, love and consequences, tripti dimri, audience praise, critics praise, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved