मुंबई। मशहूर शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का सोमवार देर रात को मुंबई
में निधन हो गया। किशोरी अमोनकर 84 साल की थीं। बीती रात करीब 9.30 बजे
मध्य मुंबई स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि
वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी।
10 अप्रैल 1932 को मुंबई में जन्मीं
किशोरी अमोनकर को हिंदुस्तानी संगीत की चोटी की गायिकाओं में से एक माना
जाता है। ख्याल, ठुमरी और भजनों को शास्त्रीय संगीत से सराबोर करने वाली
किशोरी अमोनकर ने अपनी माता मोघूबाई कुर्दिकर से संगीत की शिक्षा हासिल की
थीं जो खुद एक बहुत मशहूर गायिका थीं।
'मुंबई डायरीज 2' पर कोंकणा सेन शर्मा ने कहा, ''यह घर वापसी जैसा एहसास''
करण जौहर के 'कॉफी विद करण 8' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, टीजर जारी
ED ने महादेव बुक्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजा
Daily Horoscope