• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीपीआई-एम विधायक ने केरल के राज्यपाल पर व्यक्तिगत हमला किया

CPI-M MLA makes personal attack on Kerala Governor - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम। सीपीआई-एम विधायक एम.एम. मणि ने शनिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को 'बदमाश' कहकर उनके खिलाफ 'व्यक्तिगत हमला' किया। उन्होंने कहा कि आरिफ मोहम्मद खान एक 'बदमाश' हैं। वह अपना काम नहीं कर रहे हैं। पूर्व मंत्री मणि विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।
राज्य में प्रशासनिक मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच कुछ महीनों से आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं।
पार्टी की एक बैठक में बोलते हुए मणि ने बिलों को रोकने और उन पर समय पर हस्ताक्षर नहीं करने को लेकर आरिफ मोहम्मद खान की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि खान भूमि नियमों में संशोधन से संबंधित विधेयक को रोके हुए हैं। जबकि, इडुक्की जिला इसके कारण प्रभावित हो रहा है और उन लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है जिन्हें अपनी भूमि के मालिकाना हक को नियमित करने में समस्या हो रही है।
खान को व्यापारियों के संगठन ने मंगलवार को पहाड़ी जिले इडुक्की में एक समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मणि ने खान को आमंत्रित करने के लिए व्यापारियों के संगठन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।
मणि 2016 से इडुक्की जिले में उडुम्बुचोला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पहले विजयन कैबिनेट (2016-21) में ऊर्जा मंत्री भी रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CPI-M MLA makes personal attack on Kerala Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thiruvananthapuram, cpi-m mla, mm mani, kerala, governor arif mohammed khan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved