• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में दंपति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले

Couple found dead under suspicious circumstances in Karnataka - Udupi News in Hindi

उडुपी (कर्नाटक) । कर्नाटक के उडुपी जिले में एक समाज-सेवी व्यक्ति और उनकी पत्नी अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान 68 वर्षीय लीलाधर शेट्टी और 58 वर्षीय वसुंधरा शेट्टी के रूप में की गई है। दंपति के शव कापू कस्बे में उनके आवास पर लटके हुए पाए गए। लीलाधर शेट्टी एक प्रसिद्ध कलाकार थे और उन्होंने रंगतरंगा थिएटर समूह की स्थापना की थी। उन्हें लीलान्ना के नाम से जाना जाता था। इस जोड़े को समाज में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी मिले थे।
पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी और दंपति द्वारा यह कदम उठाने का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस को दंपति द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है।
पुलिस ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। घटना मंगलवार देर रात की है। सूत्रों ने बताया कि कापू पुलिस जांच में जुट गई है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Couple found dead under suspicious circumstances in Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udupi news, udupi news in hindi, real time udupi city news, real time news, udupi news khas khabar, udupi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved