• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Heavy rains disrupt life in Karnataka - Bengaluru News in Hindi

मंगलुरु। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हो रही भारी बारिश से राज्य में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण कन्नड़, उडुपी के कई हिस्सों और उत्तर कन्नड़ जिलों के तटीय इलाकों में सोमवार शाम से भारी बारिश हो रही है। इस सीजन में पहली बार मानसून ने अब जोर पकड़ा है। मंगलुरु में मूसलाधार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है, जबकि जलभराव के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।
बरसाती नालों के उफान पर होने से शहर के कुछ इलाकों में भी चार से पांच फीट तक पानी जमा हो गया है।
अधिकारियों ने मंगलवार को मंगलुरु, मुल्की, मूडबिद्री, उल्लाल और बंटवाल में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
कई इलाकों में बाढ़ के कारण बसें सड़कों से नदारद रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार तक तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy rains disrupt life in Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy rain, karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved