• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु में बेटे ने माता-पिता की हत्या की

Son kills parents in Bengaluru - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के ब्याटरायणपुरा इलाके में बेटे ने नशे की हालत में अपने माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान पिता भास्कर और मां शांता के रूप में हुई है। भास्कर एक कैंटीन में काम करते थे। जबकि, शांता एक सेवानिवृत्त केंद्र सरकार कर्मचारी थी। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद आरोपी शरथ फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शरथ ने नशे की हालत में अपने माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला किया था। खून अधिक बहने की कारण उनकी मौत हो गई।
शरथ मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। मृतक दंपत्ति मंगलुरु के रहने वाले थे और 20 साल से शहर में रह रहे थे।
यह घटना सोमवार शाम की है। इस घटना का तब पता चला जब दंपति के बड़े बेटे ने उन्हें फोन किया। जब बड़े बेटे के फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोसियों से उसके माता-पिता का पता लगाने की अपील की।
पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव पड़े देखे। मामले की सूचना मिलने के बाद दक्षिण पूर्व डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Son kills parents in Bengaluru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengaluru, byatarayanpura, crime news in hindi, crime news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved