• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, सात सिलिंडर बम सहित नौ IED बरामद

Plot to blow up security forces in Jharkhands Budha Pahad foiled, nine IEDs including seven cylinder bombs recovered - Ranchi News in Hindi

रांची।झारखंड के लातेहार जिले में बूढ़ा पहाड़ की तराई वाले जंगलवर्ती इलाके से पुलिस ने सात सिलिंडर बम के अलावा दो आईईडी बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना के तहत बम प्लांट किए थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने करीब एक साल पहले ही बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करा लिया था। आशंका है कि बम या तो पहले लगाए गए होंगे या फिर बूढ़ा पहाड़ से भागने के बाद नक्सलियों का कोई दस्ता फिर से पांव फैलाने की कोशिश कर रहा है। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि लाटू के जंगल में माओवादियों ने भारी संख्या में सिलेंडर बम छिपाकर कर रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लाटू जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान ढाई-ढाई किलो के सात सिलेंडर बम, एक टिफिन बम व एक अन्य आईईडी बरामद किया गया। सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम द्वारा मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।
इस बीच पुलिस और सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि जंगल में कुछ और जगहों पर नक्सलियों की ओर से लगाई गई आईईडी हो सकती है, इसीलिए जंगल की ओर से जाने से बचें। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Plot to blow up security forces in Jharkhands Budha Pahad foiled, nine IEDs including seven cylinder bombs recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ied, cylinder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved