• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ALERT- स्लीपर सेल एक्टिव, J&K में जवानों के राशन में जहर मिलाने की तैयारी

Preparation of poison in active rashan of security forces, Pak sleeper cell active - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई अपने ना-पाक इरादों से बाज नहीं आ रही हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को लगातार ऐसे अलर्ट मिल रहे हैं कि ये दोनों मिलकर कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में फिदायीन हमले या अन्य कोई आतंकी वारदात कर सकते हैं। आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी ने कश्मीर में अपने स्लीपर सेल के जरिए भारतीय सुरक्षा बलों के राशन में जहरीला पदार्थ मिलाने की योजना बनाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया इकाई ने पाकिस्तान की ओर से आने वाले ऐसे कई मैसेज इंटरसेप्ट किए हैं। इनमें साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी तरह से कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों के राशन में जहरीला पदार्थ मिलाया जाए। राशन आने वाली जगह पर खुफिया विंग की नजर
खुफिया विभाग ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सभी सुरक्षा बलों को सचेत कर दिया है। सेना और अर्धसैनिक बलों की सभी इकाइयों के पास इस बाबत लिखित अलर्ट भेजा गया है।सभी बलों के राशन डिपो की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। जहां से राशन आता है, वहां पर भी सुरक्षा बलों की खुफिया विंग नजर रख रही है। इसके अलावा राशन लेकर आने वाली गाडिय़ों को कई जगह पर चेक किया जा रहा है।
मैस में जाने से पहले डॉक्टर करेंगे जांच
राशन डिपो भी सुरक्षा बलों के रडार पर हैं। विदेश से किसी तरह का कोई राशन आता है तो उसे भी तीन स्तरीय जांच से गुजरना होगा। साथ ही जब राशन की खेप संबंधित सुरक्षा बलों के कैंप में पहुंचेगी तो मैस में जाने से पहले डॉक्टर उस राशन की जांच करेंगे।
कैंप में जहां राशन का भंडारण किया जाता है, वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह किसी भी तरह से भारत में आतंकी हमले या कोई दूसरी वारदात करने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparation of poison in active rashan of security forces, Pak sleeper cell active
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preparation of poison in active rashan of security forces, pak sleeper cell active paksitan iddia security forces jammu and kashmir srinagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved