• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बांदीपोरा में दाग रहा मोर्टार

pakistan ceasefire violation jammu kashmir bandipora - Srinagar News in Hindi

बांदीपोरा। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान लगातार सीमा पार से गोलीबारी कर रहा है। पाक ने एक बार फिर बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार देर रात को नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज़ सेक्टर में गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से अभी भी मोर्टार दागे जा रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सोमवार रात को ही पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। जो अभी तक जारी है। ये 2003 के समझौते के पास पहली बार है जब पाकिस्तान ने इस इलाके में इस प्रकार मोर्टार दागे हैं और भारत की सेना ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया गया है। सेना में सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की ओर से ये फायरिंग आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए की जा रही है। पाकिस्तान की कोशिश है कि एक तरफ वह भारतीय सेना का ध्यान गोलीबारी कर भटकाए ताकि आतंकी हिंदुस्तान में घुसपैठ कर पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-pakistan ceasefire violation jammu kashmir bandipora
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan ceasefire violation, jammu kashmir, bandipora, indian army, pakistan, ceasefire violation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved