पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बांदीपोरा में दाग रहा मोर्टार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 अगस्त 2018, 09:27 AM (IST)

बांदीपोरा। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान लगातार सीमा पार से गोलीबारी कर रहा है। पाक ने एक बार फिर बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार देर रात को नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज़ सेक्टर में गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से अभी भी मोर्टार दागे जा रहे हैं।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सोमवार रात को ही पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। जो अभी तक जारी है। ये 2003 के समझौते के पास पहली बार है जब पाकिस्तान ने इस इलाके में इस प्रकार मोर्टार दागे हैं और भारत की सेना ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया गया है।

सेना में सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की ओर से ये फायरिंग आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए की जा रही है। पाकिस्तान की कोशिश है कि एक तरफ वह भारतीय सेना का ध्यान गोलीबारी कर भटकाए ताकि आतंकी हिंदुस्तान में घुसपैठ कर पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे