• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सोपोर: एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, कल किया था पुलिस दल पर हमला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस ने मुठभेड में दो आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड सोपोर में हुई। मारे गए आतंकियों की पहचान बशरत अहमद शेख और ऐजाज अहमद मीर के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इन आतंकवादियों ने कल बुधवार को एक पुलिस दल पर गे्रनेड से हमला किया था। इस हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस और आर्मी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ये आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। सोपोर के नाटीपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड शुरू हो गई और पुलिस व सेना ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। 24 घंटे में मारे थे 10 आतंकी: ज्ञातव्य है कि सुरक्षाबलों ने 27 मई को जम्मू-कश्मीर में 2 एनकाउंटर ऑपरेशन्स को अंजाम दिया। एक ऑपरेशन रामपुर सेक्टर तो दूसरा त्राल में चलाया गया। 24 घंटे में आर्मी ने 10 आतंकी मार गिराए थे। त्राल वाले एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट भी मारा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 Terrorists Killed In Encounter In Jammu And Kashmirs Sopore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2 terrorists killed in encounter, encounter in jandk sopore, encounter with terrorist, 2 terrorist killed in sopore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sopore news, sopore news in hindi, real time sopore city news, real time news, sopore news khas khabar, sopore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved