सोपोर: एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, कल किया था पुलिस दल पर हमला

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 जून 2017, 08:35 AM (IST)

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस ने मुठभेड में दो आतंकियों को मार गिराया है। यह मुठभेड सोपोर में हुई। मारे गए आतंकियों की पहचान बशरत अहमद शेख और ऐजाज अहमद मीर के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इन आतंकवादियों ने कल बुधवार को एक पुलिस दल पर गे्रनेड से हमला किया था। इस हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस और आर्मी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ये आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। सोपोर के नाटीपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड शुरू हो गई और पुलिस व सेना ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।
24 घंटे में मारे थे 10 आतंकी:
ज्ञातव्य है कि सुरक्षाबलों ने 27 मई को जम्मू-कश्मीर में 2 एनकाउंटर ऑपरेशन्स को अंजाम दिया। एक ऑपरेशन रामपुर सेक्टर तो दूसरा त्राल में चलाया गया। 24 घंटे में आर्मी ने 10 आतंकी मार गिराए थे। त्राल वाले एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट भी मारा गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बढी घुसपैठ की घटनाएं:
ज्ञातव्य है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी घुसपैठ और हमले की घटनाओं में लगातार बढोतरी हुई है। कल पीओके से हिजबुल के नए बैच की एक तस्वीर भी सामने आई है। इन हिजबुल आतंकियों ने पीआके में ट्रेनिंग पूरी की है और अब ये भारत में घुसपैठ करने की तैयारी में हैं। वहीं खुफिया एजेंसियों ने भी आतंकियों की घुसपैठ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें - स्पाइसजेट लाया धमाकेदार ऑफर, मात्र 12 रुपये में करें हवाई सफर