• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बाल संरक्षण इकाई ने बैहल में रूकवाया बाल विवाह

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस की मदद से श्री नयना देवी के बैहल गांव में एक बाल विवाह होने से रूकवाया है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि यह मामला चाईल्ड हैल्प लाईन सोलन के माध्यम से प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला के गांव बैहल की नाबालिग लडक़ी रीना (काल्पनिक नाम) की आयु 13 वर्ष जिसकी शादी 28, 29, 30 मार्च को गांव नीमआली श्री नयना देवी में मोनू (काल्पनिक नाम) के साथ होने वाली थी। जैसे ही मामला ध्यान में आया जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमेश चंद सांख्यान, अनिल शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बिलासपुर व शैली गुलेरिया संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत मौके पर लडक़ी के गांव बैहल गए ओैर छानबीन की तो मालूम हुआ कि शादी लडक़ी के मामा के घर आनंदपुर में होनी तय हुई है तथा लडक़ी के घर पर ताला लगा हुआ था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि लडक़ी का परिवार मामा के घर शादी की तैयारी के लिए चला गया है लेकिन गांव में किसी को भी शादी के बारे में जानकारी नहीं है। रावमापा बैहल में शादी का कार्ड मिला जिससे पूर्ण रूप से स्पष्ट हो गया कि लडक़ी आयु 13 वर्ष (13 जुलाई, 2003) है और वह बैहल स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी शादी होने वाली है ।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Child Protection Unit stopped child marriages
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: child marriage, stop marriage, himachal police, child protection unit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bilaspur news, bilaspur news in hindi, real time bilaspur city news, real time news, bilaspur news khas khabar, bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved