बाल संरक्षण इकाई ने बैहल में रूकवाया बाल विवाह

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 मार्च 2017, 5:35 PM (IST)

बिलासपुर। बिलासपुर जिले की बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस की मदद से श्री नयना देवी के बैहल गांव में एक बाल विवाह होने से रूकवाया है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि यह मामला चाईल्ड हैल्प लाईन सोलन के माध्यम से प्रकाश में आया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला के गांव बैहल की नाबालिग लडक़ी रीना (काल्पनिक नाम) की आयु 13 वर्ष जिसकी शादी 28, 29, 30 मार्च को गांव नीमआली श्री नयना देवी में मोनू (काल्पनिक नाम) के साथ होने वाली थी। जैसे ही मामला ध्यान में आया जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमेश चंद सांख्यान, अनिल शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बिलासपुर व शैली गुलेरिया संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत मौके पर लडक़ी के गांव बैहल गए ओैर छानबीन की तो मालूम हुआ कि शादी लडक़ी के मामा के घर आनंदपुर में होनी तय हुई है तथा लडक़ी के घर पर ताला लगा हुआ था।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि लडक़ी का परिवार मामा के घर शादी की तैयारी के लिए चला गया है लेकिन गांव में किसी को भी शादी के बारे में जानकारी नहीं है। रावमापा बैहल में शादी का कार्ड मिला जिससे पूर्ण रूप से स्पष्ट हो गया कि लडक़ी आयु 13 वर्ष (13 जुलाई, 2003) है और वह बैहल स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी शादी होने वाली है ।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति ने पुलिस थाना कोट कहलूर में लिखित रूप में दिया जिस पर थाना के कार्यवाहक प्रभारी बलवीर सिंह ने हैड काॅन्सटेबल राकेश चन्द को मौके पर भेजा। उन्होंने मौके पर जा लडक़े के पिता को शादी रोकने बारे समझाया। इस पर उन्होंने लिखित में दिया है कि वह इस शादी को रोक रहे हैं। यदि अपने बेटे मोनू (काल्पनिक नाम) की शादी रीना (काल्पनिक नाम) से करूंगा तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। इस मौके पार ग्राम पंचायत मण्डयाली के प्रधान तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला बाल संरक्षण इकाई बिलासपुर के परामर्श व पुलिस की सहायता से बिलासपुर के गांव बैहल की नावालिग लडक़ी का बाल विवाह रूकवाने में सफलता प्राप्त की।

इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!