• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जाटों ने वापस चेतावनी दी, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Jats warned back, ultimatum given to government - Rohtak News in Hindi

रोहतक । अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जाट आरक्षण के मांगों को पूरा करने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। सरकार से पिछले आंदोलन में जो छ मांगे रखी थी जिस मांगों पर सरकार के बीच सहमति हुई थी। अमित शाह से मुलाकात कर उंन्होने को जाट समुदाय की मांगों को पूरा करने के लिए हमने दो महीने का समय मांगा था मगर सरकार के ढीले रवैये के कारण फिर से आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। वहीं यशपाल मलिक ने हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ओर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का भी बहिष्कार करने का ऐलान किया है। यशपाल मलिक ने आज रोहतक में रोहतक की कमेटी की मीटिंग भी ली।और प्रेस वार्ता कर सरकार को चेतावनी दी कि अगर जाट समाज की मांगों को न माना गया तो दिसंबर के पहले सप्ताह में आंदोलन की तारीखों का ऐलान होगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने यह भी बताया कि 26 नवंबर को जसिया में होगी जाट महारैली, महारैली में आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। इस जाट महारैली में सभी मौजूदा व पूर्व विधायकों को दिया निमंत्रण दिया जायगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। ओपी धनखड़ पर अभी संशय बना हुआ है। मलिक बोले, जेल में बंद आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया तो 1 नवंबर को कैप्टन अभिमन्यु के कार्यक्रमों का बहिष्कार होगा । मलिक ने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर जाट समाज की मांगों का लटकाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jats warned back, ultimatum given to government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, rothak news, jats warned back, ultimatum given to government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved