जाटों ने वापस चेतावनी दी, सरकार को दिया अल्टीमेटम

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 अक्टूबर 2017, 9:29 PM (IST)

रोहतक । अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जाट आरक्षण के मांगों को पूरा करने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। सरकार से पिछले आंदोलन में जो छ मांगे रखी थी जिस मांगों पर सरकार के बीच सहमति हुई थी। अमित शाह से मुलाकात कर उंन्होने को जाट समुदाय की मांगों को पूरा करने के लिए हमने दो महीने का समय मांगा था मगर सरकार के ढीले रवैये के कारण फिर से आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। वहीं यशपाल मलिक ने हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ओर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का भी बहिष्कार करने का ऐलान किया है। यशपाल मलिक ने आज रोहतक में रोहतक की कमेटी की मीटिंग भी ली।और प्रेस वार्ता कर सरकार को चेतावनी दी कि अगर जाट समाज की मांगों को न माना गया तो दिसंबर के पहले सप्ताह में आंदोलन की तारीखों का ऐलान होगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने यह भी बताया कि 26 नवंबर को जसिया में होगी जाट महारैली, महारैली में आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। इस जाट महारैली में सभी मौजूदा व पूर्व विधायकों को दिया निमंत्रण दिया जायगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। ओपी धनखड़ पर अभी संशय बना हुआ है।
मलिक बोले, जेल में बंद आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया तो 1 नवंबर को कैप्टन अभिमन्यु के कार्यक्रमों का बहिष्कार होगा । मलिक ने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर जाट समाज की मांगों का लटकाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे