• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों को समझाएं, रेप कैसे होता है, कंगना रनौत को तो तजुर्बा है: सिमरनजीत सिंह

Explain to people how rape happens, Kangana Ranaut has experience: Simranjit Singh - Karnal News in Hindi

करनाल । पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह ने मंडी लोकसभा से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर गुरुवार को विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है। कंगना लोगों को समझाएं कि रेप कैसे होता है। दरअसल, सिंह का यह विवादित बयान उस सवाल के जवाब में आया है, जब कंगना ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान रेप होते थे। अगर केंद्र में भाजपा की शीर्ष नेतृत्व नहीं होता तो बांग्लादेश जैसे हालात यहां भी हो सकते थे। इस सवाल के जवाब में सिमरनजीत सिंह ने कहा कि आप उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है, क्योंकि उन्हें तो अनुभव है। इस बयान के बाद जब मीडिया ने उनसे पूछा कि कैसे तजुर्बा है, तो उन्होंने कहा है कि तजुर्बा जैसे ही होता है, वैसे ही होता है। जैसे कि आप साइकिल चलाते हैं तो आपको तर्जुबा होता है। ऐसे ही उन्हें रेप का तजुर्बा है।
बता दें कि कंगना के किसान आंदोलन पर दिए बयान को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी उन्हें चेताया था। इसके साथ ही भाजपा ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी कर उन्हें सर्तक किया कि भविष्य में इस तरह के बयान देने से बचे। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए वह अधिकृत हैं।
भाजपा की ओर से उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्प है।
मंडी से लोकसभा सांसद अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर प्रचार कर रही हैं। अगले महीने यह फिल्म रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Explain to people how rape happens, Kangana Ranaut has experience: Simranjit Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kangana ranaut, simranjit singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved