• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने किया विकासकार्यों का उद्घाटन, सुविधाओं की मिलेगी सौगात

Chief Minister inaugurates development works, facilities will be provided - Karnal News in Hindi

करनाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कई विकास कार्यों का उद्घाटना किया। इससे लोगों को सुविधाओं की सौगात मिलेगी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने पं. चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय सैक्टर-14 में पीजी ब्लॉक और क्लास रूम का उद्घाटन किया। यहीं पर मुख्यमंत्री ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नीलोखेड़ी में अनुसुचित जाति की छात्राओं के लिए बने कन्या हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने करनाल के 33 केवी सब-स्टेशन, काछवा में ब्लॉक लेवल स्टेडियम, इन्द्री में स्वीमिंग पूल, गांव मुनक और कुंजपुरा में बनने वालें नए ब्लॉक कार्यालयों की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में होने वाले 20 विकास कार्यों की आधारशिला रखी और इसके बाद स्थानीय विकास सदन में आयोजित फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया सभी बातचीत की। इसमें उन्होंने आगामी दिनों में अपने विदेश दौरे के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 21 से 27 मई के विदेश दौरे पर जाएगे और निवेश के कार्यों के लिए बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोगों का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने बताया की करनाल में फार्मा पार्क लगभग सौ एकड़ में बनाया जाएगा, इसकी घोषणा सोमवार को पानीपत में की गई थी। उन्होंने बताया की प्रदेश में दो लाख सीसी टीवी कैमरे लग चुके हैं और एक लाख कैमरे लगाने का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister inaugurates development works, facilities will be provided
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, inaugurates, development, works, facilities, provided, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved