• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अम्बाला के ब्राह्मण माजरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा डेयरी काम्पलेक्स : विज

Dairy complex will be equipped with modern facilities in Brahmin Majra of Ambala: Vij - Ambala News in Hindi

अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के ब्राह्मण माजरा में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले डेयरी काम्पेक्स में ग्वालों को एक ही स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश का पहला डेयरी काम्पलेक्स होगा। इसके अलावा, ग्वालों को डेयरी काम्पलेक्स तक जाने के लिए टांगरी बांध रोड से सीधा ब्राह्मण माजरा तक टांगरी नदी पर काज-वे भी बनाया जाएगा, जिसका कार्य बहुत जल्द आरंभ होगा। विज ने बताया कि डेयरी काम्पलेक्स निर्माण के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी द्वारा साइट प्लान को सबमिट कर दिया गया है। जल्द काम्पलेक्स निर्माण की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा। गृहमंत्री विज ने डेयरी काम्पलेक्स के साइट प्लान एवं निर्माण प्रक्रिया को लेकर आज अंबाला में अपने आवास पर नगर परिषद अधिकारियों एवं कंसल्टेंसी एजेंसी के साथ बैठक एवं चर्चा की। गौरतलब है कि गृहमंत्री विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए पूर्व में ब्राह्मण माजरा में 21 एकड़ भूमि का चयन किया गया था। छावनी में अलग-अलग स्थानों पर स्थित डेयरियों को अब यहां शिफ्ट किया जाएगा जहां एक छत के नीचे ग्वालों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक डेयरी कांप्लेक्स में ग्वालों के लिए कई सुविधाओं को मुहैया करवाया जाएगा।
ग्वालों को विश्राम करने के लिए यहां पर बेहतरीन रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। काम्पलेक्स में ग्वालों के लिए 100 गज से लेकर 500 गज एवं अन्य आकार के प्लाट होंगे ताकि वह अपने पशुओं को यहां पर रख सकें। काम्पलेक्स में सूखा व गीले चारे के अलावा हरे चारे के लिए बड़े गोदाम की व्यवस्था होगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस पशु अस्पताल होगाः
विज ने बताया कि डेयरी कांप्लेक्स में ग्वालों को पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर आधुनिक पशु अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा, काम्पलेक्स में एडमिन ब्लॉक एवं वाहनों के पार्किंग के सुविधा होगी। डेयरी कांप्लेक्स में गोबर प्रबंधन बेहतर तरीके से होगा। गोबर से बिजली उत्पादन एवं बॉयो गैस बनेगी। बॉयो गैस हेतू बॉयो गैस प्लांट होगा जबकि काम्पलेक्स में बिजली उत्पादन के लिए सोलर सिस्टम भी होगा। काम्पलेक्स में पशुओं के लिए तालाब भी बनेगा जबकि पूरे काम्पलेक्स की चार दिवारी भी होगी।
सवा करोड़ से टांगरी नदी पर बनेगा काज-वेः
गृहमंत्री विज ने बताया कि ग्वालों को शहर से ब्राह्मण माजरा तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए एकता विहार से आगे टांगरी नदी पर ब्राह्मण माजरा तक सवा करोड़ की लागत से काज-वे का निर्माण किया जाएगा। ग्वाले एकता विहार रोड से टांगरी बांध रोड तक, इसके आगे टांगरी नदी से ब्राह्मण माजरा काज-वे से जा सकेंगे।
सिंचाई विभाग द्वारा काज-वे निर्माण के टेंडर कर दिए गए हैं और बहुत जल्द इसका निर्माण भी प्रारंभ होगा। इस अवसर पर नगर परिषद प्रशासक सतिंद्र सिवाच, एक्सईएन मनदीप, एमई हरीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dairy complex will be equipped with modern facilities in Brahmin Majra of Ambala: Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, home minister, anil vij, dairy complex, brahmin majra, ambala cantonment, cowherds, modern facilities, first in the state, causeway, tangri river, tangri dam road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved