• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम की मौजूदगी में कल गांधीनगर में शपथ लेंगे विजय रुपाणी

Vijay Rupani will take oath as Chief Minister post, PM Modi will be present - gandhinagar News in Hindi

गुजरात में विधानसभा चुनावों में हाई वोल्टेज मुकाबला जीतने के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को गुजरात में विजय रुपाणी अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ लेंगे। गांधीनगर में होने वाले भव्य समारोह में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी और शाह भी रहेंगे मौजूद इस समारोह में खुद पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। साथ ही कई केन्द्रीय मंत्रियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।
साधु-संतों का भी लगेगा जमावड़ा
जैसी की भाजपा का परंपरा रही है इस शपथ ग्रहण समारोह में भी बड़ी संख्या में साधु-संतों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
जीत भी मिली, सबक भी मिला
इस बार के चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए आत्मचिंतन का संदेश लेकर आया है। पिछले 22 सालों से आसानी से गुजरात में चुनाव जीतने वाली भाजपा को इस बार एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। आंकड़ों ने साबित कर दिया कि जनता बीजेपी को पसंद तो करती है लेकिन उसकी कुछ नीतियां उन्हें पसंद नहीं आ रही है।
आंकड़ें भी यही दर्शाते है कि बीजेपी के लिए यह चुनाव बेहद कठिन रहे हैं। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 182 में से 99 सीटें ही मिली, जो पिछली बार से 16 कम हो रही। वहीं कई वर्षों से राज्य में मरणासन्न अवस्था में पड़ा विपक्ष इस बार भले ही हार गया हो लेकिन अपनी उपस्थिति उसने पूरे जोश के साथ दर्शाई। कांग्रेस ने इस बार 77 सीटें जीतने में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Rupani will take oath as Chief Minister post, PM Modi will be present
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay rupani, vijay rupani oath, chief minister oath, pm modi, विजय रुपाणी, पीएम मोदी, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gandhinagar news, gandhinagar news in hindi, real time gandhinagar city news, real time news, gandhinagar news khas khabar, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved