• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विपक्ष ने गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर को कहा भगोड़ा, पर्रिकर का इनकार

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को उन खबरों का खंडन किया है जिनमें उन पर कश्मीर मुद्दे के दबाव के चलते केंद्र छोडक़र भागने के आरोप लगाए गए हैं। विपक्षी पार्टियों ने हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पर्रिकर को ‘देशद्रोही’ और ‘भगोड़ा’ कहकर उन पर जमकर निशाना साधा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव गिरीश चोडंकर ने कहा कि पर्रिकर ने रक्षा मंत्री रहते हुए पाकिस्तान से सिर्फ एक ही चीज सीखी, घात लगाकर हमला करना। कांग्रेस ने गोवा में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने के बावजूद भाजपा द्वारा सत्ता हथियाने के संदर्भ में यह आरोप लगाया। चोडंकर ने यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से कहा, ‘‘कांग्रेस का मानना है कि गोवा का मुख्यमंत्री बनने से कहीं अहम देश की सीमा की सुरक्षा है। पर्रिकर का गोवा लौटना देशद्रोह है। साफ दिखा कि वह रक्षा मंत्रालय छोडक़र भाग खड़े हुए। वास्तव में पर्रिकर भारत के इतिहास के सबसे खराब रक्षा मंत्री रहे।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘रक्षा मंत्री रहते हुए पर्रिकर ने पाकिस्तान से सिर्फ एक बात सीखी कि घात लगाकर छिपकर हमला कैसे किया जाता है, जिसका पाकिस्तान में काफी प्रचलन है, जहां सेना जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करती रही है। इसमें कोई अचरज नहीं है कि पर्रिकर ने गोवा में भी वही किया और अनुचित तरीके से भाजपा को सत्ता दिलाई।’’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress accuses Manohar Parrikar of abdicating duty as defence minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, goa chief minister, manohar parrikar, defence minister, kashmir issues, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved