• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

#LokSabhaElections2024 जेल का फाटक टूटेगा, जॉर्ज हमारा छूटेगा जैसा करिश्मा दिखा पाएंगे अरविंद केजरीवाल?

Will Arvind Kejriwal be able to show charisma like the prison gate will break, George will be released? - Delhi News in Hindi

- प्रदीप द्विवेदी- नईदिल्ली। कहते हैं....अक्सर सियासी घटनाएं चेहरे बदल कर सामने आ जाती हैं? कभी जॉर्ज फर्नांडिस जेल में थे और वहीं से उन्होंने लोकसभा चुनाव की जंग लड़ी थी। इस वक्त अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और वहीं से वे नरेंद्र मोदी की सरकार के विरोध में इंडिया गठबंधन के लिए चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं!
मजेदार बात यह है कि जब जॉर्ज जेल में थे, तो चुनाव प्रचार का जिम्मा उनकी वकील सुषमा स्वराज के पास था, आज स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पार्टी बीजेपी की केंद्र में सरकार है और इंडिया गठबंधन के नेता अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। सुषमा स्वराज ने जॉर्ज की पत्नी के साथ मिलकर प्रचार किया था, तो इधर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाला है।
उल्लेखनीय है कि- लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना नया चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है, जिसका स्लोगन है- जेल का जवाब वोट से। जिस तरह से जार्ज की हथकड़ियां लगी तस्वीर चुनाव का आकर्षण बनी थी।
उसी तरह....आप के कैंपेन वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया है और इस तस्वीर के नीचे लिखा है- जेल का जवाब वोट से? तब नारा था.... जेल का फाटक टूटेगा, जॉर्ज हमारा छूटेगा, तो अभी है.... जेल का जवाब वोट से! देखना दिलचस्प होगा कि.... क्या 2024 में 1977 दोहराया जाएगा?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will Arvind Kejriwal be able to show charisma like the prison gate will break, George will be released?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: george fernandes, jail, lok sabha elections, arvind kejriwal, india alliance, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved