#LokSabhaElections2024 जेल का फाटक टूटेगा, जॉर्ज हमारा छूटेगा जैसा करिश्मा दिखा पाएंगे अरविंद केजरीवाल?

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 अप्रैल 2024, 10:19 PM (IST)


- प्रदीप द्विवेदी-
नईदिल्ली। कहते हैं....अक्सर सियासी घटनाएं चेहरे बदल कर सामने आ जाती हैं? कभी जॉर्ज फर्नांडिस जेल में थे और वहीं से उन्होंने लोकसभा चुनाव की जंग लड़ी थी। इस वक्त अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और वहीं से वे नरेंद्र मोदी की सरकार के विरोध में इंडिया गठबंधन के लिए चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं!
मजेदार बात यह है कि जब जॉर्ज जेल में थे, तो चुनाव प्रचार का जिम्मा उनकी वकील सुषमा स्वराज के पास था, आज स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पार्टी बीजेपी की केंद्र में सरकार है और इंडिया गठबंधन के नेता अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। सुषमा स्वराज ने जॉर्ज की पत्नी के साथ मिलकर प्रचार किया था, तो इधर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाला है।
उल्लेखनीय है कि- लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना नया चुनावी कैंपेन लॉन्च कर दिया है, जिसका स्लोगन है- जेल का जवाब वोट से। जिस तरह से जार्ज की हथकड़ियां लगी तस्वीर चुनाव का आकर्षण बनी थी।
उसी तरह....आप के कैंपेन वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे दिखाया गया है और इस तस्वीर के नीचे लिखा है- जेल का जवाब वोट से? तब नारा था.... जेल का फाटक टूटेगा, जॉर्ज हमारा छूटेगा, तो अभी है.... जेल का जवाब वोट से! देखना दिलचस्प होगा कि.... क्या 2024 में 1977 दोहराया जाएगा?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे