• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांप्रदायिक समस्याओं से मुक्त होने के कारण आगे बढ़ रहा है तेलंगाना: केटीआर

Telangana moving forward because it is free from communal problems: KTR - Delhi News in Hindi

हैदराबाद। राज्य के आईटी और उद्योग मंत्री के.टी. रामा राव ने शुक्रवार को कहा कि तेलंगाना सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है, क्योंकि राज्य सांप्रदायिक तथा जातिगत समस्याओं से मुक्त है और इसमें स्थिर सरकार तथा सक्षम नेतृत्व है। उन्होंने राज्य विधानसभा को बताया कि तेलंगाना का आईटी क्षेत्र राष्ट्रीय औसत से चार गुना तेजी से बढ़ रहा है। वित्‍त वर्ष 2022-23 के दौरान पूरे देश में सृजित प्रौद्योगिकी नौकरियों में भी राज्य की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत है। हैदराबाद के कोकापेट इलाके में गुरुवार को रिकॉर्ड 100 करोड़ रुपये में एक एकड़ जमीन की नीलामी का हवाला देते हुए उन्होंने इसे तेलंगाना की विकास कहानी का प्रमाण बताया और कहा कि इससे सभी आशंकाएं और संदेह दूर हो गए और विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप खारिज हो गए।
उन्होंने कहा, "ऐसे नतीजे तब आते हैं जब स्थिर सरकार और सक्षम नेतृत्व होता है। इसी वजह से कंपनियां राज्य में निवेश कर रही हैं। तेलंगाना भाग्यशाली है कि वहां केसीआर मुख्यमंत्री हैं।"
गुरुग्राम में सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र करते हुए, केटीआर ने कहा, "अन्य राज्यों में क्या हो रहा है? हरियाणा में क्या हो रहा है। गुरुग्राम, जो एक बड़ा आईटी केंद्र है, को सांप्रदायिक समस्याएं पैदा करके नष्ट किया जा रहा है और धर्म के नाम पर लोगों को भड़का कर पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।''
उन्होंने कहा कि तेलंगाना तेजी से प्रगति कर रहा है क्योंकि यहां कोई सांप्रदायिक या जातिगत समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारे पास एक ऐसा नेता है जो सबको साथ लेकर चलता है और जो आत्मविश्वास देता है।"
उन्होंने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के हालिया बयान का भी जिक्र किया कि जब वह लंबे समय के बाद हैदराबाद गए तो उन्हें आश्चर्य हुआ कि वह भारत में थे या न्यूयॉर्क में। मंत्री ने विस्तार से बताया कि तेलंगाना के गठन के बाद आईटी क्षेत्र कैसे तेजी से बढ़ा। उन्होंने याद दिलाया कि हैदराबाद में पहली आईटी इमारत 1987 में बनाई गई थी।
हैदराबाद से 27 साल तक आईटी निर्यात केवल 56,000 करोड़ रुपये था, जिसे एक ही साल (2021-22) में पार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के गठन से पहले आईटी क्षेत्र में केवल तीन लाख कर्मचारी थे लेकिन पिछले नौ वर्षों के दौरान छह लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Telangana moving forward because it is free from communal problems: KTR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hyderabad, it and industries minister, kt rama rao, telangana information technology, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved