• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अब गायों का भी होगा UID नंबर? तस्करी रोकने को लागू करने की सिफारिश

नई दिल्ली। गोरक्षा को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर गाय संरक्षण और पशुओं की तस्करी को लेकर केंद्र सरकार ने अपनी एक अहम योजना सुप्रीम कोर्ट में पेश की है। केंद्र गायों के लिए भी आधार कार्ड जैसी योजना लागू करना चाहता है। सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह यूआईडी जैसी व्यवस्था के जरिए गायों को लोकेट और ट्रैक करना चाहती है। इससे गाय की नस्ल, उम्र, रंग और बाकी चीजों का ध्यान रखा जा सकेगा। केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया. जिसने इस मसले पर कुछ सिफारिशें की हैं। इन सिफारिशों में गाय के लिए अद्वितीय पहचान संख्या (यूआईडी) जैसी योजना लागू करने का सुझाव दिया गया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर बड़े पैमाने पर पशुओं में एक कमेटी का गठन किया गया, जिसने कुछ खास सिफारिशें की हैं। अफनी रिपोर्ट में केंद्र ने कहा है कि आवारा पशुओं की सुरक्षा और देखरेख का जिम्मा राज्य सरकार का है। एक अन्य सिफारिश के मुताबिक, हर जिले में कम से कम 500 पशुओं की क्षमता वाला संरक्षण गृह होना चाहिए। इससे पशुओं की तस्करी में कमी आएगी। केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि देश की हर गाय और उसके बछड़े को ट्रैक करने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होना चाहिए। पशुओं के दूध देने की उम्र के बाद उनका ख्याल रखे जाने को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या कहा केंद्र ने-

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi Government suggests Aadhar Card like system for cows
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi govt, pm modi, aadhar card like system for cows, rescue cows, supreme court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved