अब गायों का भी होगा UID नंबर? तस्करी रोकने को लागू करने की सिफारिश

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अप्रैल 2017, 2:23 PM (IST)

नई दिल्ली। गोरक्षा को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर गाय संरक्षण और पशुओं की तस्करी को लेकर केंद्र सरकार ने अपनी एक अहम योजना सुप्रीम कोर्ट में पेश की है। केंद्र गायों के लिए भी आधार कार्ड जैसी योजना लागू करना चाहता है। सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह यूआईडी जैसी व्यवस्था के जरिए गायों को लोकेट और ट्रैक करना चाहती है। इससे गाय की नस्ल, उम्र, रंग और बाकी चीजों का ध्यान रखा जा सकेगा।
केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया. जिसने इस मसले पर कुछ सिफारिशें की हैं। इन सिफारिशों में गाय के लिए अद्वितीय पहचान संख्या (यूआईडी) जैसी योजना लागू करने का सुझाव दिया गया है।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर बड़े पैमाने पर पशुओं में एक कमेटी का गठन किया गया, जिसने कुछ खास सिफारिशें की हैं। अफनी रिपोर्ट में केंद्र ने कहा है कि आवारा पशुओं की सुरक्षा और देखरेख का जिम्मा राज्य सरकार का है। एक अन्य सिफारिश के मुताबिक, हर जिले में कम से कम 500 पशुओं की क्षमता वाला संरक्षण गृह होना चाहिए। इससे पशुओं की तस्करी में कमी आएगी। केंद्र ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि देश की हर गाय और उसके बछड़े को ट्रैक करने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होना चाहिए। पशुओं के दूध देने की उम्र के बाद उनका ख्याल रखे जाने को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या कहा केंद्र ने-

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


1. परित्यक्त पशुओं की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी मुख्य रूप से राज्य सरकार की।
2. हर जिले में कम से कम 500 जानवरों की के लिए शेल्टर होम हो। इससे पशु तस्करी को कम करने में मदद मिलेगी।
3. दूध देने की उम्र तक पशुओं की विशेष देखभाल हो।
4. किसानों के लिए संकटकालीन योजना शुरू की जाए, ताकि वे दुग्ध की उम्र से परे पशुओं को बेचें नहीं।
5. शेल्टर होम का वित्तपोषण राज्य सरकारें करें। मौजूदा आश्रय घरों में सुविधा और मानव संसाधनों की कमी है।
6. भारत में प्रत्येक गाय और उसकी संतान की एक अद्वितीय पहचान संख्या (यूआईडी) होनी चाहिए ताकि उनको ट्रैक किया जा सके।
7. यूआईडी नंबर में उम्र, नस्ल, लिंग, स्तनपान, ऊंचाई, शरीर, रंग, सींग प्रकार, पूंछ स्विच और जानवरों के विशेष अंगों का विवरण होना चाहिए।
8. गाय और इसकी संतान के लिए यूआईडी देशभर में अनिवार्य कर दिया जाए।
9. बांग्लादेश में पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए जनता से सक्रिय समर्थन और सहयोग की मांग की जाए। लोगों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सडक़ों पर पशुओं की गतिविधियों से संबंधित जानकारी देने के लिए कहा जाए।
भारतीय गायों की मिलती है मुंह मांगी कीमत

चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...

गोमांस की सबसे बड़ी मांग वाला देश बांग्लादेश है। बांग्लादेश में भारतीय गायों की मुंह मांगी कीमत मिलती है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ के मुताबिक भारत से हर साल करीब साढ़े तीन लाख गायों को चोरी छिपे बांग्लादेश सीमा पार करवाकर बेचा जाता है। तस्करी का सालाना कारोबार 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। गृह मंत्रालय के मुताबिक साल 2014 और 2015 के दौरान बीएसएफ ने 34 गाय तस्करों को मुठभेड़ में मार गिराया। बांग्लादेश के बॉर्डर एरिया से तस्करी करने के लिए ले जाईं जा रहीं 200 से 250 गायों को बीएसएफ रोजाना बरामद करती है। असम गाय तस्करी का हॉट स्पॉट है, जहां से बांग्लादेश की करीब 263 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। यही बॉर्डर असम से गायों को बांग्लादेश पहुंचाने का रूट बनता है।
जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"