• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

जवान लंच कर रहे थे जब हुआ नक्सल हमला:राजनाथ ने बुलाई रणनीतिक बैठक

नई दिल्ली। सुकमा हमले के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 मई को नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक बुलाई है, जिसमें नक्सलियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी। इस बीच यह खुलासा हुआ है कि सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 25 जवान उस समय लंच कर रहे थे जब उनपर नक्सलियों ने गोलियों और ग्रेनेड से ताबड़तोड़ हमला किया था। अधिकारियों ने बताया कि कुल 99 जवानों में से 36 जवान पहले हमले की चपेट में आए। ये जवान चिंतागुफा तक जोड़ने वाली 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सोमवार को बुरकापाल से लौटे थे। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नक्सली स्थानीय लोगों की मदद से बहुत सावधानीपूर्वक जवानों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। सीआरपीएफ के 3 में से एक दल के 36 जवान लंच के लिए बैठे थे, तभी आधुनिक हथियारों से लैस नक्सलियों ने उन पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। बता दें,नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल पर सोमवार को हमला करने से पहले चरवाहों के जरिए रैकी कराई थी, और बड़ा नुकसान पहुंचाने की संभावना बनने पर ही ठीक उसी तरह के आधुनिक हथियारों से हमला बोला, जिस तरह के हथियार सुरक्षा बलों के पास होते हैं। यह खुलासा किया है हमले में घायल जवानों ने।
एक घायल जवान ने हमले से पहले की स्थिति के बारे में संवाददाताओं को बताया, गांव वाले नक्सलियों से मिले हुए हैं। हमला करने से पहले गांव वाले गाय-भैंस चराने के बहाने आए, और उन्होंने हमारी लोकेशन देखी। उन पर हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते थे, क्योंकि उनके हाथ में हथियार नहीं थे।
जवान ने आगे बताया, चरवाहों के जाने के लगभग 15 मिनट बाद तीन सौ काली वर्दीधारी नक्सलियों ने हमे चारों ओर से घेर लिया और हमारे ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी बचाव में मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें 15-20 नक्सली मारे गए। घायल जवान ने कहा, नक्सलियों के पास सारे स्वचालित हथियार थे - एके 47, एसएलआर, इंसास, रॉकेट लॉचर, मोर्टार। उनके पास वे सभी हथियार थे, जो सीआरपीएफ के पास हैं।
हमले की जगह और वक्त चुनने वाले खुद नक्सली थे। इस घटना को खुफिया तंत्र की नाकामी के साथ जोडक़र देखा जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी बात यह मानी जा रही है कि आखिर किस तरह 300 नक्सलियों की मूवमेंट या गतिविधियों पर सुरक्षा बलों या खुफिया तंत्र की नजर नहीं पड़ी। नक्सलियों ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ही इस घातक हमले को अंजाम दिया, यानी बड़ी संख्या में एकत्र होकर अचानक हमला बोलने की रणनीति अपनाई गई।
आइये, आपको हम बताते हैं कैसे हुआ यह हमला-
1. सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के 99 जवान दुर्गापाल कैंप से रवाना हुए। चिंतागुफा पहुंचने के बाद ये जवान दो समूहों में बंट गए। इन्हें इलाके में चल रहे सडक़ निर्माण प्रोजेक्ट के लिए रास्ते की कॉम्बिंग का काम सौंपा गया था।
2. इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने स्थानीय गांववालों को लोकेशन का पता लगाने के लिए भेजा और सीआरपीएफ दल का पुख्ता लोकेशन का पता लगा लिया।
3. इन जवानों को इस बात की कतई भनक नहीं थी कि चिंतागुफा-बुर्कापाल-भेजी इलाके के करीब 300-400 नक्सली यहां घात लगाए बैठे हैं। खबरों के मुताबिक इनमें से करीब 150 नक्सली लड़ाका समूहों का हिस्सा थे। नक्सलियों ने छोटे दल बनाए और दोपहर करीब 12.25 बजे हमले की शुरुआत एक आईईडी ब्लास्ट से हुई। इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Naxals attacked CRPF patrolling in small groups as such
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: naxals attack, crpf, small groups, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, raipur news, raipur news in hindi, real time raipur city news, real time news, raipur news khas khabar, raipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved