• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहरसा पुलिस ने 24 घंटे में लूट कांड का किया खुलासा, लूट की आधी राशि बरामद

Saharsa Police solved the robbery case within 24 hours, recovered half the looted amount - Saharsa News in Hindi

सहरसा। सहरसा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक लूट कांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से 24,250 रुपये की राशि बरामद की गई है। साइबर डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान इस घटना की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि बनगांव थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि चैनपुर गांव स्थित NH RCC पुल के पास एक फायनेंस कर्मी प्रदीप कुमार पासवान, जो इंसाफ स्माल फायनेंस बैंक में काम करता है, अपने काम के सिलसिले में कलेक्शन कर सहरसा लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उसे हथियार दिखाकर 42,610 रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही बनगांव थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। फायनेंस कंपनी के कर्मी ने इस संबंध में लिखित आवेदन भी दिया, जिसके आधार पर कांड दर्ज किया गया। साइबर डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और साइबर पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई में एक टीम गठित की गई और अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के दौरान जब फायनेंस कर्मी से गहराई से पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने खुद ही इस लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने अभियुक्त के मोटरसाइकिल से लूट की राशि 24,250 रुपये भी बरामद की, जबकि शेष राशि के खर्च हो जाने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saharsa Police solved the robbery case within 24 hours, recovered half the looted amount
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saharsa, police, solved, robbery, case, recovered, half, looted, amount, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved