• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: नीतीश कुमार पर विपक्ष के आरोप पर सत्तारूढ़ दल का फूटा गुस्सा, राजद नेताओं को घेरा

Bihar: Ruling partys anger erupts over oppositions allegations on Nitish Kumar, RJD leaders surrounded - Patna News in Hindi

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कथित तौर पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा है। राजद समेत विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया है। वहीं, अब इसे लेकर सरकार के मंत्रियों और सत्तारूढ़ दलों के नेताओं ने आईएएनएस से बात की है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐसा कोई इरादा नहीं था। नीतीश कुमार हमेशा राष्ट्रवादी रहे हैं, वह खुद इसके सबूत हैं। विपक्ष के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनका काम है आरोप लगाना, जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं। विपक्ष के आरोपों पर जदयू एमएलसी अनवर खालिद ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का भ्रष्टाचार बिहार की जनता के सामने आया है। पूर्व सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, जिससे ध्यान हटाने के लिए विपक्ष के नेता राष्ट्रवादी नीतीश कुमार पर आरोप लगा रहे हैं, जो 14 करोड़ बिहार की जनता का अपमान है।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सदन में अराजक स्थिति पैदा करना उनकी आदत हो सकती है। आज सदन में कृषि, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्नोत्तर होना था। इसके साथ ही नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि आपके पिता सजायाफ्ता हैं, क्या आपके पुरखों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी? नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी को परिचय पत्र दिया। नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को नौकरी में आरक्षण दिया।
उन्होंने तेजस्वी यादव से कहा कि नीतीश कुमार की व्यक्तित्व की तुलना एक छोटे से वीडियो से नहीं की जा सकती है। उन्होंने बिहार के लिए काफी कुछ किया है। उन पर इस तरह का आरोप लगना, बिहार का अपमान है।
इस मुद्दे पर भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राबड़ी देवी से कहा कि पहले आप अपने पुत्र को माफी मंगवाएं, क्योंकि उन्हें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में अंतर नहीं पता है। उन्होंने कहा कि ये लोग ईडी-सीबीआई का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने इस मुद्दे पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए ये लोग ऐसा कर रहे हैं, ये लोग हताश और निराश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ा कोई राष्ट्रभक्त नहीं है। उन्होंने बिहार के लिए काफी कुछ किया है।
विपक्ष के आरोपों पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा से राष्ट्रगान का सम्मान किया है और आगे भी करेंगे। विपक्ष के लोग राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता बेवजह बिहार के विकास को रोक रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सीएम नीतीश कुमार वर्षों से राजनीति में रहे हैं, उनके लिए ऐसा कहना गलत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Ruling partys anger erupts over oppositions allegations on Nitish Kumar, RJD leaders surrounded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, rjd, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved