• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार की 38 विधानसभा सीटों पर कड़ी टक्कर, एक हजार से भी कम वोटों का अंतर

38 assembly seats in Bihar fiercely contested, difference of less than one thousand votes - Patna News in Hindi

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव की कुल 243 सीटों पर चार राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। राज्य की कुल 38 विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला है। इन सीटों पर पहले और दूसरे नंबर के प्रत्याशियों के बीच एक हजार से भी कम वोटों का फासला है। कुछ सीटों पर तो 50 से भी कम वोटों का अंतर है। ऐसे में इन सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है। मिसाल के तौर पर बिहारीगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ आठ वोटों से जदयू प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के मिथिलेश तिवारी सिर्फ 22 वोटों से आगे चल रहे हैं। अतरी विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार अजय यादव महज 848 वोट से बढ़त बनाए हैं। जबकि बाजपट्टी विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी राजद प्रत्याशी से 380 वोट से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 243 सीटों पर चार राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 74, जदयू 48, राजद 66, कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त हासिल की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-38 assembly seats in Bihar fiercely contested, difference of less than one thousand votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar elections results, bihar election 2020, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved