• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

त्वचा के लिए रामबाण है किशमिश का पानी, चेहरे पर आता है निखार

Raisin water is a panacea for the skin, it brightens the face - Health Tips in Hindi

हेल्दी और निखरी स्किन पाना आसान काम नहीं है। इसके लिए लोग खूब जतन करते हैं। कोई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, तो कोई हर हफ्ते पार्लर के चक्कर लगाने लगता है। हालांकि, इतना करने के बाद भी कई बार लोगों को मनचाहे नतीजे नहीं मिल पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो बता दें कि आपकी स्किन पर नेचुरल निखार केवल तब आता है, जब आप अंदर से हेल्दी रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको एक खास तरीका बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप खुद को अंदर से हेल्दी रख सकते हैं और इससे आपकी स्किन को भी एक साथ कई फायदे मिल पाएंगे।
हेल्दी, निखरी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत एक गिसाल किशमिश का पानी पीकर कर सकते हैं। इसके लिए मुट्ठीभर किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगोकर ढककर रख दें और सुबह खाली पेट किशमिश के साथ या छानकर इस पानी का सेवन करें।
त्वचा (स्किन) पर कैसे असर करता है ये पानी?
बढ़ जाता है ग्लो

बता दें कि किशमिश का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को डिटॉक्सीफाई करके उसे साफ और अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इस पानी के नियमित सेवन से त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे भी स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
नहीं होंगे एक्ने-पिंपल
किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा ये गुण त्वचा से अशुद्धियों को साफ करने में भी योगदान करते हैं।
एंटी-एजिंग गुण
किशमिश का पानी विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो स्किन पर एंटी-एजिंग प्रभाव डालते हैं। ये गुण महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे भी एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
त्वचा की लोच में होता है सुधार
किशमिश के पानी में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व कोलेजन उत्पादन का समर्थन करते हैं, जिससे त्वचा की दृढ़ता और लोच बनाए रखने में मदद मिलती है।
डार्क सर्कल होते हैं कम
किशमिश का पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को पोषण और पुनर्जीवित करने में मदद मिलती है। इससे आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की उपस्थिति कम होने लगती है।
शरीर को करता है डिटॉक्सिफाई
इन सब से अलग किशमिश का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर, सिस्टम को साफ करने में मदद करता है, जिससे भी आपकी स्किन स्वस्थ और अधिक चमकदार नजर आती है।
नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raisin water is a panacea for the skin, it brightens the face
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raisin water is a panacea for the skin, it brightens the face
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved