• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुराने दर्द के कारण चार गुणा तक बढ़ सकता है डिप्रेशन होने का खतरा : अध्ययन

Chronic pain can increase the risk of depression by up to four times: Study - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । तीन महीने या उससे ज्यादा समय तक रहने वाला पुराना दर्द (क्रॉनिक पेन) डिप्रेशन की संभावना को चार गुना तक बढ़ा सकता है। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है। दुनिया भर में लगभग 30 प्रतिशत लोग किसी न किसी पुराने दर्द जैसे कि पीठ दर्द या माइग्रेन से परेशान रहते हैं। इन लोगों में से हर तीन में से एक व्यक्ति को एक से ज्यादा जगहों पर दर्द की समस्या होती है। अध्ययन में पाया गया कि केवल एक जगह पर दर्द होने की तुलना में शरीर के एक से ज़्यादा हिस्सों में दर्द होने पर डिप्रेशन का खतरा ज्यादा होता है।
येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के रेडियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डस्टिन शीनॉस्ट ने कहा, "दर्द सिर्फ शरीर का नहीं होता, उसका असर मन पर भी पड़ता है। हमारी रिसर्च यह दिखाती है कि शारीरिक बीमारियां मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती हैं।"
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि शरीर में होने वाली सूजन (इंफ्लेमेशन) की वजह से भी दर्द और डिप्रेशन का आपस में संबंध हो सकता है। सूजन से जुड़ा एक प्रोटीन सी-रिएक्टिव प्रोटीन (जो लिवर द्वारा सूजन की प्रतिक्रिया में बनता है) इस संबंध को समझने में मदद कर सकता है।
यह अध्ययन यूके बायोबैंक के 4 लाख 31 हजार से ज़्यादा लोगों के आंकड़ों पर आधारित है, जिनको 14 साल तक फॉलो किया गया। दर्द को सिर, चेहरा, गर्दन, पीठ, पेट, कमर, घुटना और सामान्य दर्द जैसे हिस्सों में बांटा गया था।
शोध में यह भी सामने आया कि चाहे दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो, अगर वह लंबे समय तक बना रहता है, तो उससे डिप्रेशन होने की आशंका अधिक हो जाती है।
प्रोफेसर शीनॉस्ट ने कहा, "हम अकसर मानसिक स्वास्थ्य को शरीर के अन्य हिस्सों जैसे दिल या लिवर से अलग मानते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हमारे शरीर के सभी अंग एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।"
शोधकर्ताओं का मानना है कि अगर दर्द और डिप्रेशन के पीछे के कारणों को और गहराई से समझा जाए, तो इसका इलाज खोजने में मदद मिल सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chronic pain can increase the risk of depression by up to four times: Study
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: depression, chronic pain
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved