• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वस्थ लिवर है सेहतमंद जीवन की नींव, रोजाना करें ये 10 आसान योगासन

A Healthy Liver is the Foundation of a Healthy Life: Practice These 10 Simple Yoga Poses Daily - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । लिवर हमारे शरीर का 'फिल्टर' होता है जो खून को साफ करता है, पाचन में मदद करता है और कई जरूरी रसायनों का संतुलन बनाए रखता है। अगर लिवर कमजोर हो जाए तो थकान, पाचन खराब होना, त्वचा संबंधी समस्याएं और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में योग एक बहुत अच्छा सहारा बन सकता है। स्वस्थ लिवर के लिए योगिक प्रबंधन एक बहुत ही सरल, प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है जिससे हम अपने शरीर के इस महत्वपूर्ण अंग को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं कुंजल क्रिया की। यह एक शुद्धिकरण प्रक्रिया है जिसमें गुनगुने पानी को पीकर उल्टी के माध्यम से पेट की सफाई की जाती है। इससे पेट और लिवर पर जमा विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर हल्का महसूस करता है। इसके बाद त्रिकोणासन आता है। इस आसन में शरीर त्रिकोण की तरह बनता है। यह लिवर और पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है। गोमुखासन भी बहुत उपयोगी है। इसमें शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और यह लिवर के आसपास रक्त संचार को बेहतर करता है। इससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
शशकासन (खरगोश की मुद्रा वाला आसन) मन को शांत करता है और पेट के अंगों पर हल्का दबाव डालकर पाचन क्रिया को सुधारता है। पश्चिमोत्तानासन में आगे की ओर झुककर शरीर को खींचा जाता है। यह लिवर और पेट के अंगों की मालिश जैसा प्रभाव डालता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है।
अर्धमत्स्येन्द्रासन एक बहुत प्रभावी ट्विस्टिंग पोज है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पेट के अंदर के अंगों की अच्छी तरह से मालिश होती है। भुजंगासन (कोबरा पोज) लिवर को सक्रिय करता है और पेट के अंगों में रक्त संचार बढ़ाता है। यह आसन कमर दर्द में भी राहत देता है।
धनुरासन शरीर को धनुष की तरह मोड़ता है और यह लिवर तथा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे भूख भी संतुलित रहती है। कपालभाति प्राणायाम लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें तेज सांस छोड़ने की प्रक्रिया से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है।
अंत में ध्यान (मणिपुर चक्र) करना बहुत महत्वपूर्ण है। मणिपुर चक्र को ऊर्जा और पाचन शक्ति का केंद्र माना जाता है। इस पर ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और पाचन तंत्र तथा लिवर दोनों संतुलित रहते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Healthy Liver is the Foundation of a Healthy Life: Practice These 10 Simple Yoga Poses Daily
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: healthy life, healthy liver, liver
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved