• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सावन के महीने में सूर्य पूजा का विशेष महत्व, जानिये पूजा की विधि

Special importance of sun worship in the month of Sawan, know the method of worship - Puja Path in Hindi

सावन महीने में भगवान शिव की पूजा ही नहीं सूर्य पूजा करने का भी विधान ग्रंथों में बताया गया है। 9 जुलाई को सावन महीने का पहला रविवार है। इस दिन सप्तमी तिथि भी होने से भानु सप्तमी पर्व रहेगा। इस संयोग में भगवान सूर्य के लिए व्रत और पूजा से परेशानियां दूर होने की मान्यता है। इसलिए ये दिन सूर्य पूजा के लिए विशेष शुभ फलदायी रहेगा। सावन में पर्जन्य नाम से भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान हैं। ऐसा करने से बीमारियां और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही उम्र भी बढ़ती है। पुराणों में ये भी कहा है कि सावन महीने के रविवार को सूर्य पूजा और व्रत करने से मनोकामना पूरी होती हैं। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि सावन में सूर्य पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है, इसलिए उगते हुए सूरज को अर्घ्य अर्पित करने का विधान ग्रंथों में बताया है। स्कंद पुराण में बताया है कि सावन महीने में की गई सूर्य पूजा बीमारियां दूर करती हैं। शिव पुराण का कहना है कि सावन के रविवार को सूर्य पूजा विशेष फलदायी होती है। इस दिन की गई शिव पूजा पाप नाशक भी होती है। शिवपुराण में सूर्य को भगवान शिव का नेत्र भी बताया गया है। भगवान सूर्य और शिवजी की उपासना से सुख, अच्छी सेहत, काल भय से मुक्ति और शांति मिलती है। इस सावन में सूर्य पूजा के 3 विशेष दिन 9 जुलाई, रविवार को सप्तमी तिथि का संयोग - इस दिन सर्वार्थसिद्धि और रवियोग भी रहेंगे।
16 जुलाई, रविवार युक्त कर्क संक्रांति - इस दिन अयन संक्रांति होने से सूर्य पूजा बहुत खास रहेगी।
20 अगस्त, रविवार को हस्त और अमृतसिद्धि योग- इस संयोग के साथ सूर्य अपनी ही राशि में रहेगा। इस कारण ये दिन सूर्य पूजा के लिए बहुत विशेष है। तिल स्नान

रविवार को पानी में तिल और गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से तीर्थ स्नान करने जितना पुण्य मिलता है और जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म होते हैं। इस तरह पवित्र स्नान करने के बाद सूर्य पूजा करनी चाहिए। पुराणों में सावन मास के लिए कहा गया है कि इस महीने पर्जन्य रूप में सूर्य, बारिश करवाते हैं। जिससे पूरे साल धरती के जीवों को पानी मिलता रहे। सूर्य पूजा के बाद भगवान शिवजी की पूजा करनी चाहिए। शिव पुराण का कहना है कि सावन महीने के रविवार को की गई शिव पूजा पाप नाशक होती है। इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर दूध से अभिषेक करें। फिर जनेऊ, मदार के फूल, धतूरा, बिल्वपत्र और भस्म चढ़ाएं। पूजा के बाद आखिरी में मौसमी फल और मिठाई का नैवेद्य लगाकर आरती करें। फिर प्रसाद लें और दूसरों को भी बांटे। शिवलिंग के पास तिल के तेल का दीपक लगाने से रोग और दोषों से छुटकारा मिलने लगता है। सूर्य पूजा की विधि

—
सुबह सूर्योदय से पहले उठकर तीर्थ स्नान करें। ऐसा न कर पाएं तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर नहाएं।

—भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें और चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

—जल चढ़ाते समय सूर्य के वरूण रूप को प्रणाम करते हुए ऊं रवये नम: मंत्र का जाप करें।

—इस जाप के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना करना चाहिए।

—इस प्रकार जल चढ़ाने के बाद धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें।

—सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल कपड़े, गेहूं, गुड़, लाल चंदन का दान करें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special importance of sun worship in the month of Sawan, know the method of worship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special importance of sun worship in the month of sawan, know the method of worship, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved