• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानिए कैसा रहेगा सात जनवरी को आपके लिए बुध का धनु राशि में गोचर, इन पांच राशियों को मिलेगा लाभ

Know how the transit of Mercury in Sagittarius will be for you on January 7, these five zodiac signs will get benefits. ​ - Jyotish Nidan in Hindi

बुध का गोचर 7 जनवरी को धनु राशि में होने जा रहा है। बुध के इस गोचर से धनु राशि में बुधादित्य राजयोग बनेगा। क्योंकि सूर्य देव पहले से ही धनु राशि में मंगल के साथ मौजूद हैं। बुध जब राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर रुपये-मनी मार्केट और शेयर बाजार पर पड़ता है। बृहस्पति की राशि में बुध का प्रवेश ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है। बुध के गोचर से धनु राशि में बुधादित्य राजयोग बनेगा। बुध गोचर से मेष और मिथुन सहित 5 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इन राशियों की कमाई बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी उन्हें जबरदस्त लाभ मिलेगा। बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से इस समय आपको नई नौकरी मिल सकती है। मेष बुध गोचर के शुभ प्रभाव से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। करियर और बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी और जिन लोगों ने हाल ही में कोई नया बिजनेस शुरू किया है, उनका काम फिर से पटरी पर आ जाएगा। मित्रों के सहयोग से आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी। आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा और हर काम में मन के मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के स्वामी बुध होते हैं और मिथुन राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग के शुभ प्रभाव से धन लाभ होगा। इसके साथ ही इस बीच कम्यूनिकेशन भी बढ़ेगा। व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का रिश्ता अपने पार्टनर के साथ मजबूत होगा। आपके लिए यह अवधि करियर में विशेष सफलता प्रदान करने वाली मानी जा रही है और आपके घर में खुशियों का प्रवेश होगा। मिथुन राशि के लोग अपने पार्टनर के लिए कोई महंगा गिफ्ट भी खरीद सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं और बुध गोचर के शुभ प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में लाभ होगा और धन के निवेश में आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। जो लोग स्टॉक का काम करते हैं उनके लिए यह समय लाभकारी रहेगा और आपके धन में वृद्धि होगी। बुध गोचर के प्रभाव से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। छात्रों को इस बीच बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध की राशि का स्वामी माना जाता है और राशि स्वामी की शुभ स्थिति इस राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने वाली मानी जाती है। इस बीच फिजूलखर्ची न करें और भविष्य के लिए अपने पैसे बचाकर रखें। आपको इस दौरान अपने करियर में मनचाही सफलता मिलेगी और जो लोग डॉक्टर या वकील के पेशे से जुड़े हैं उनके लिए यह सफलता का दौर साबित होगा। हालांकि बुध का गोचर धनु में होने के कारण धन के नए मार्ग बन सकते हैं और पिता से सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि
बुध के गोचर से धनु राशि वालों की कमाई में वृद्धि होने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के जीवन में बुध का गोचर प्रेम सुख बढ़ाने वाला माना जाता है। करियर के मामले में इस समय आपको कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी राशि के लोगों को इस समय अचानक धन लाभ होगा और आपके कई रुके हुए काम फिर से पटरी पर आ जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य
हरीश तिवारी
संपर्क नंबर-6392091300

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Know how the transit of Mercury in Sagittarius will be for you on January 7, these five zodiac signs will get benefits. ​
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: astrologer, harish tiwari\r\n, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved