• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुध गोचर 2022: मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है बुध, इन राशियों के लोग रहें सतर्क

Budh Gochar 2022: Mercury is going to enter Pisces, people of these zodiac signs should be alert - Jyotish Nidan in Hindi

ज्योतिष में बुध को शुभ ग्रह माना गया है। बुध को संचार, तर्क, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना जाता है। 24 मार्च 2022 को बुध मीन राशि में गोचर करेगा। सभी ग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। कुछ राशियों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा और कुछ राशियों के लिए बुध का परिवर्तन अशुभ साबित होगा।
बुध राशि परिवर्तन का समय
बुध का गोचर 24 मार्च को सुबह 11.05 बजे होगा। इस दौरान बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा और 08 अप्रैल 2022 को दोपहर 12.06 बजे तक रहेगा। इसके बाद बुध मेष राशि में गोचर करेगा।
बुध के गोचर के दौरान इन राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है—

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन थोड़ा कष्टदायक साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में ग्रोथ की रफ्तार धीमी हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। खर्चे बढऩे की संभावना है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को इस दौरान अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक यात्राओं में असफलता हाथ लग सकती है। इस समय किसी भी तरह के निवेश से बचें। खर्चे बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इस दौरान ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। गोचर के दौरान किसी को उधार देने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को अपनी काबिलियत साबित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर कष्टकारी साबित हो सकता है। आपको व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
शेयर बाजार से जुड़े लोगों को गोचर के दौरान भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। अपनी वाणी में सावधानी बरतें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काल शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपका व्यवहार लोगों को आहत कर सकता है। शादीशुदा लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में दूरियां संभव हैं।

अस्वीकरण—हम यह दावा नहीं करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Budh Gochar 2022: Mercury is going to enter Pisces, people of these zodiac signs should be alert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: budh gochar 2022 mercury is going to enter pisces, people of these zodiac signs should be alert, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved