• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द 50 : प्रिंस नरूला के बाद अब युविका चौधरी को मिला 'लायन का टिकट'

The 50: After Prince Narula, Yuvika Chaudhary also gets the Lions Ticket - Television News in Hindi

मुंबई । रियलिटी शो 'द 50' जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। यह शो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें 50 सेलेब्स नजर आएंगे। कुछ के नामों की घोषणा हो गई है, तो कुछ का अभी पता लगना बाकी है। शो में कई बड़े नाम कंफर्म हो चुके हैं, जिनमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरुला, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत और प्रतीक सहजपाल, ऋद्धि डोगरा और उर्वशी ढोलकिया, चाहत पांडे और नीलम गिरी समेत कई कंटेस्टेंट के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अब अभिनेत्री युविका चौधरी का नाम जुड़ गया है। युविका, जो अभिनेता प्रिंस नरुला की पत्नी हैं, उन्होंने खुद शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि उन्हें भी लायन का टिकट मिल गया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वीडियो में युविका कहती हैं, "इसी का तो मुझे बेसब्री से इंतजार था। 7 साल हो गए मुझे एक रियलिटी शो किए। मैं इंतजार कर रही थी एक ऐसे बेहतर शो का जो मेरी काबिलियत से मैच करे, जो मुझे हर पल चैलेंज करे। अब आखिरकार वो मौका मिल गया। मैं आ रही हूं आप सबको चैलेंज करने और ये दिखाने के लिए कि युविका चौधरी किसी से कम नहीं है।"
अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "एक नई शुरुआत। द 50 के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
खबर सुनने के बाद प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शो में प्रिंस नरुला भी नजर आएंगे, और युविका के जाने से शो में पावर कपल का जलवा एक बार फिर देखने को मिलेगा। दोनों साथ में शो में एंट्री कर रहे हैं।
यह शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। यह शो दर्शकों और कंटेस्टेंट को एक नया और अलग अनुभव देने वाला है। अब देखना होगा कि यह शो दर्शकों को कैसा लगेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The 50: After Prince Narula, Yuvika Chaudhary also gets the Lions Ticket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prince narula, yuvika chaudhary, the 50, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved