• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन का आगाज, 6 नए जजों की एंट्री से मचेगा 'बवाल'

Shark Tank India Season 5 Begins, 6 New Judges to Create a Stir - Television News in Hindi

मुंबई । छोटे पर्दे पर मचअवेटेड स्टार्टअप्स शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 5 एक बार फिर सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है। शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आए हैं जिसमें नए उद्यमियों को अपना आइडिया जजों के सामने पेश करते हुए दिखाया गया है। शो का पहला सीजन साल 2021 में आया था, जिसमें 700 से ज्यादा नई डील्स को लॉक किया गया था, लेकिन अब पांचवें सीजन के साथ नए जज और नए आइडिया शो में दिखने वाले हैं। स्टार्टअप्स शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 5' के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए हैं। प्रोमो में सीजन- 1 के जजों को देखा जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही नए उद्यमियों को अपने बिजनेस में निवेश के लिए कुछ नए जजों को भी आश्वस्त करना होगा। शो में 5 नए जज दिखने वाले हैं, जिनके नाम हैं शैली मेहरोत्रा (सीईओ, फिक्सडर्मा इंडिया), हार्दिक कोठिया (रेज़ॉन सोलर के संस्थापक और प्रबंध निदेशक), मोहित यादव (मिनिमलिस्ट के सह-संस्थापक) वरुण अलघ (होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के सीईओ और सह-संस्थापक), कनिका टेकरीवाल (जेटसेटगो एविएशन की संस्थापक) और प्रथम मित्तल (मास्टर्स यूनियन और टेट्रा के संस्थापक)।
जबकि सीजन पांच में पुराने जज विराज बहल, कुणाल बहल, अमित जैन, रितेश अग्रवाल, पीयूष बंसल, नमिता थापर, अमन गुप्ता, विनिता सिंह और अनुपम मित्तल भी दिखेंगे। शो के प्रोमों में एक बार फिर अनुपम मित्तल को नए उद्यमियों पर नाराज होते देखा जा रहा है, जबकि विनिता सिंह कुछ आइडिया से बहुत प्रभावित दिख रही हैं।
शो के प्रोमो बहुत अच्छे लग रहे हैं और अब फैंस शो के रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। चार सीजन के शानदार रिस्पांस के बाद शो के पांचवें सीजन को 5 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी लिव पर देख पाएंगे। 5 जनवरी से ही सोनी टीवी पर कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया भी शुरू होने वाला है। इस बार शो की थीम जोड़ीदार के साथ है। मतलब शो में इस बार खाना जोड़ी के साथ पकाना होगा। शो में इस बार देश के देसी खाने को दुनिया के सामने नए तरीके से पेश करने और पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shark Tank India Season 5 Begins, 6 New Judges to Create a Stir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shark tank india, shark tank, shark tank india season 5 begins, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved