• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ

Nimrit Kaur gets emotional while spending time with family; says, We always stand by each other - Television News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने परिवार के कितने करीब हैं और कैसे व्यस्त होने के बावजूद भी परिवार के सदस्य समय निकालकर एक-दूसरे से मिल लेते हैं। अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे सभी मजेदार पल बिताते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी जिंदगी की टैग टीम।" उन्होंने आगे लिखा, "चाहे अलग-अलग देश, अलग टाइम जोन, अलग शहर, काम का शेड्यूल, अपनी-अपनी जिंदगी और लगातार भागदौड़ हो। मैं जानती हूं कि मैं जितना चाहती हूं, उतना तुम्हारे साथ नहीं रह पाती और मैं वैसा नहीं दिखा पाती जैसा मैं चाहती हूं, लेकिन हर दिन मैं बिना भूले तुम सबके बारे में सोचती हूं। फिर मेरा मन शांत हो जाता है क्योंकि मैं जानती हूं कि हम कहीं भी हो, हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे। शायद प्यार हमेशा दिखावटी नहीं होता। शायद ये एक साथ सारी उथल-पुथल और खामोशी में टिके रहने के बारे में है।"
अभिनेत्री की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में थ्रिलर वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' से ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। इस सीरीज में शहीर शेख (बॉबी), संजय कपूर (गोल्डी सेखों / गोल्डी), मौनी रॉय (कामना), अविनाश मिश्रा (बंटी), निम्रित कौर अहलूवालिया (गजल), हरमन सिंघा (इंस्पेक्टर दोसांझ), आशीमा वरदान (लवली) और अंकित गुलाटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका मे नजर आए थे। यह सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अवैध अप्रवासन (डंकी रूट), मानव तस्करी तथा अंगों की तस्करी की काली दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है।
कहानी बॉबी मनोचा (शाहीर शेख) और उसके भाई बंटी (अविनाश मिश्रा) के आसपास आगे बढ़ती है। कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद बॉबी लौटता है और अपने छोटे भाई को सुरक्षित विदेश भेजने की कोशिश में एक खतरनाक और हिंसक जाल में फंस जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nimrit Kaur gets emotional while spending time with family; says, We always stand by each other
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nimrit kaur ahluwalia, nimrit kaur, family time, bollywood actress, instagram post, ab hoga hisab, ott debut, shahheer sheikh, sanjay kapoor, mouni roy, avinash mishra, web series, entertainment news, bollywood news, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved