• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किम का दावा, नोर्थ को छोड़ उनके सारे बच्चे शाकाहारी

Kim claims her kids are vegan except for North - Television News in Hindi

लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और उनके बच्चे -सैंट, शिकागो और साल्म ने मांसाहार को छोड़ते हुए पूरी तरह से शाकाहार अपना लिया है। किम को उनके स्वास्थ्यवर्धक खाद्य चयन को लेकर जाना जाता है, हालांकि ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ एक प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि वह अब ज्यादा से ज्यादा शाकाहार खाद्य अपनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और वहीं उनके बच्चे भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रॉजन वेफल्स के प्रति अपनी इच्छा के बारे में बताने के दौरान उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी भी जानवरों के उत्पाद को त्यागने पर विचार किया है। इस पर किम ने कहा, "मैं ज्यादातर शाकाहार आधारित खाना खाती हूं। मांसाहार अब नहीं खाती।" चार बच्चों की मां ने यह भी लिखा कि उनकी बड़ी बेटी नोर्थ को छोड़कर उनके सभी बच्चे शाकाहार लेते हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kim claims her kids are vegan except for North
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kim kardashian, children, किम कार्दशियन, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved