• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बचपन से ही डांस मेरी खुशी की बड़ी वजह : आयुषी खुराना

Dance has been a big reason for my happiness since childhood: Aayushi Khurana - Television News in Hindi

मुंबई। टीवी शो 'आंगन अपनों का' में पल्लवी शर्मा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आयुषी खुराना ने खुलासा किया है कि डांस से उन्हें बेहद खुशी मिलती है। इंटरनेशनल डांस डे पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह बचपन से ही डांस से जुड़ी रही हैं। वह शुरू में कोरियोग्राफर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया। अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, "डांस मेरी खुशी है। जब मैं छोटी थी, तब से डांस मेरी खुशी की वजह रही है। ट्रॉफी जीतने से लेकर स्कूल इवेंट में परफॉर्म करने तक, डांस मेरा साथी रहा है।''
आयुषी ने कहा, "मैं कोरियोग्राफर नहीं बन सकी, लेकिन डांस के प्रति मेरा जुनून अटूट है। आज इंटरनेशनल डांस डे पर, मैं इससे मिलने वाली असीम खुशियों और इससे पैदा हुए सपनों को सेलिब्रेट करती हूं।"
'आंगन अपनों का' सोनी सब पर प्रसारित होता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dance has been a big reason for my happiness since childhood: Aayushi Khurana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, tv show, aangan apno ka, pallavi sharma, actress aayushi khurana, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved